पूर्णिया, अप्रैल 11 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चिंतामणि पंचायत के मधवापुर वार्ड संख्या 04 में एक 12 वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र मंडल की पुत्री प्रीति कुमारी को घर के अंदर ही सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद बच्ची बेहोश हो गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार मृगेश ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की स्थिति को गंभीर देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं चिकित्सकों ने लोगों से सतर्क रहने और सांप के काटने की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्...