सांप के डसने से दो की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
बुलंदशहर, जून 20 -- बुलंदशहर। क्षेत्र में मानसून की दस्तक के साथ ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार को सिकंदराबाद और ककोड़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से एक किसान सहित दो लोगों की हालत बिगड़ गई। दोनों पीड़ितों को आनन-फानन में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पहली घटना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सराय दूल्हा की है। यहां निवासी महिपाल (46 वर्ष) पुत्र बोदल शनिवार को जंगल में अपने खेत पर धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान कटीली घास और पानी के बीच एक जहरीला सांप आ गया। इससे पहले कि महिपाल का पैर सांप पर पड़ता, सांप ने उसके पैर में काट लिया। डसने के बाद जब सांप वहां से भागा तो किसान की नजर उस पर पड़ी। महिपाल ने तुरंत शोर मचाते हुए अपने परिजनों को फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.