अमरोहा, अप्रैल 11 -- Amroha News: यूपी के कई क्षेत्रों में आज भी लोग जहरीले जीव-जन्तुओं के काटने के बाद डॉक्टरों के पास न जाकर वह झाड़फूक करवाने लगते हैं। कुछ जगहों पर तो सांप के काटने से हुई मौत के बाद उसे जिंदा करने के लिए तंत्रमंत्र के चक्कर में पड़ जाते हैं। अमरोहा जिले से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल रहरा गांव में कक्षा सात का छात्र भूसा निकालने के लिए गया था, इसी दौरान उसे एक सांप ने डंस लिया। परिजनों की नजर पड़ी तो वह सीधे छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों और ग्रामीणों को यकीन था कि छात्र जिंदा हो जाएगा। जिंदगी की आस में परिजनों ने छात्र को गंगा के बहते पानी में करीब सात घंटे तक रखा। इसके बाद उसे झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के पास ले गए। ...