सांप के डसने से किशोर की मौत, मचा कोहराम
उन्नाव, जून 10 -- पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव में सांप के डसने से किशोर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव के रहने वाले 12 वर्षीय धर्मपाल पुत्र सोनू अपने घर के पास मौजूद था। तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब इलाज शुरू किया गया। किशोर की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। यह भी पढ़ें- सांप काटने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में शोक की लहर धर्मपाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बेहाल हो उठे। वह अपने तीन भाइयों में सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.