सांप के डसने से किशोरी की मौत
हरदोई, जून 20 -- हरदोई। जिले में 13 वर्षीय किशोरी ईशू की सांप के डसने से मौत हो गई। ईशू अपने दादा जयसिंह और दादी सुनहरा के साथ रहती थी। मामा अंशु निवासी जोगीपुर ने बताया कि ईशू की मां रीतम का निधन 2018 में हुआ था, जबकि पिता अवनीश की तीन महीने पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। ईशू अपने छोटे भाई का एकमात्र सहारा थी। जयसिंह सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के सिलवारी गांव में भैंस का कारोबार कर रहे हैं। शनिवार दोपहर को ईशू अपनी बुआ रामपाती और चाची रीमा के साथ गांव के पास एक मूंगफली के खेत में घास काट रही थी। तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.