सांप के डसने से किशोरी की गई जान
बांदा, अगस्त 20 -- पुनाहुर। बिसंडा थानाक्षेत्र के ग्राम पुनाहुर में सर्पदंश से सत्रह वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुनाहुर निवासी रामेश्वर की 17 वर्षीय बेटी निशा गुरुवार सुबह 3 बजे चारपाई में फुफेरी बहन के साथ सो रही थी, तभी किशोरी को सांप ने डस लिया। किशोरी की चीख पुकार सुन परिजन मौके पर पहुंचे। निशा की हालत गंभीर देख निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी की नाजुक हालत देख रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.