बांका, अप्रैल 26 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के भलूवाही गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की जान चली गई। जहरीले सांप के डंसने से हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भलूवाही निवासी वीरेंद्र कुमार का पुत्र रंजीत कुमार घर के समीप जल नल योजना के तहत बन रहे जलमीनार के पास दतवन कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- गर्मी के साथ बढ़ने लगी सर्प दंश की घटना, पिछले वर्ष 786 को सांप ने डंसा बताया जाता है कि अस्पताल से शव ले जाने के दौरान चांदन पुलिस ने उसे अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.