पूर्णिया, जून 14 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा थाना क्षेत्र के दिवरा धनी पंचायत के दिवरा धनी में सर्प दंश से साठ वर्षीय विष्णुदेव रजक पिता कारी रजक की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह अपने घर के पीछे रखे जलावन के घर में काम कर रहा था। उसी दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय लोगों व परिजनों द्वारा आनन फानन में बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- गड़खा में सर्पदंश से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...