बांका, जून 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चिंगुलिया गांव में रविवार को सांप के डसने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। युवक गांव का राजेश पासवान बताया गया है। जानकारी के अनुसार युवक अपने घर में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद युवक का तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटोरिया पहुंचाया। जहां डॉक्टर बिनोद ने प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...