सांप के डंसने से भट्ठा मजदूर की मौत
हरदोई, मई 23 -- मल्लावां। क्षेत्र के निर्मल नगर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद मजदूरों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि शनिवार सुबह जय बाबा भट्ठा, निर्मल नगर पर काम कर रहे मजदूर संजय को अचानक जहरीले सांप ने डंस लिया। आसपास मौजूद मजदूर जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. जितेंद्र पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा यह भी पढ़ें- मझौवा गांव में सर्प दंश से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.