गोपालगंज, फरवरी 14 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के बालेपुर गांव में शनिवार की सुबह शिक्षक राजा हुसैन अंसारी के पोते और सुलेमान अंसारी के तीन वर्षीय पुत्र आशीष राजा की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आशीष रविवार की सुबह घर के पास स्थित बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। वह रोते हुए मां के पास दौड़कर पहुंचा और मां की गोद में बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल सदर अस्पताल में देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों को सांत्वना देने के लिए आस-पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.