सांप के डंसने से किसान गंभीर, रांची रेफर
रांची, जुलाई 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मिर्च के खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप के डंसने से 43 वर्षीय किसान जॉन तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेड़ो थाना क्षेत्र के कुदारखो गांव में हुई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. सुनील जॉर्ज कंडुलना ने किसान का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रांची रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि जॉन तिर्की अपने मिर्च के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: ननिहाल जा रहे किशोर को सर्प ने डसा, हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.