मधेपुरा, अप्रैल 12 -- मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिक्कड़ में जहरीला सांप के डंक से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। परिजनों में मातम पसर गया। बताया गया ग्वालपाड़ा शाहपुर टिक्कड़ निवासी मिथिलेश शाह की पत्नी सोनी कुमारी शनिवार को दिन में करीब ढाई बजे भुसखाड़ से जलावन लेने गई थी। जलावन लेने के दौरान महिला के हाथ में जहरीला साँप काला नाग डंक मार दिया। महिला वहीं बेहोश हो गई। बताया गया कि परिजन कुछ देर झाड़ फूंक के चक्कड़ में रह गए। आधा घंटा बाद ग्वालपाड़ा पीएचसी पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया। इधर डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि सांप जहरीला...