सांप के काटने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मातम
सिमडेगा, जून 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड के कुड़पानी बाजार टोली गांव में सांप के काटने से 13 वर्षीय निकिता कीड़ों नामक एक किशोरी की मौत हो गई। घटना बुधवार के सुबह करीब चार बजे की है। बताया गया कि निकिता रात में जमीन पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसके हाथ की बांह में जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मृतका की मां मरियम कीड़ों ने बताया कि बेटी की हालत बिगड़ता देख परिजनों को सूचना दी गई और तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज शुरू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से तिवई गांव की महिला की गई जान घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.