मधुबनी, जून 29 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में विषैले सांप के काटने से 12 वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से बीमार हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, झंझारपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायल बालक की पहचान ताजपुर गांव निवासी विवेकानंद के 12 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गणेश कुमार को घर के समीप विषैले सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर ...