सिमडेगा, अप्रैल 24 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परबा जाम टोली गांव निवासी 79 वर्षीय वृद्धा सोमारी देवी की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। बताया गया कि सोमारी देवी रात में अपने घर में सोई हुई थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...