गढ़वा, जून 3 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा का 19 वर्षीय पुत्र हरि ओम विश्वकर्मा सांप के डंसने से गंभीर हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि वह घर में सोया हुआ था। उसी बीच सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...