सांप के काटने से युवक की हुई मौत
देवघर, जून 7 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परसिया टोला काशीडीह निवासी 18 वर्षीय रमेश सोरेन की मौत सर्पदंश से हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की रात को रमेश अपने घर पर जमीन पर सोया हुआ था, इसी बीच किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद रमेश के परिजन उसे अस्पताल ना ले जाकर झाड़-फूक कराने के चक्कर में पड़ गया। जहां रविवार की शाम को रमेश ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि जागरूकता की कमी और समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण एक परिवार उजड़ गया। घटना की सूचना मिलने पर बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इधर युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.