दुमका, जुलाई 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर गांव में करैत सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद पंडित (पिता- वंशी पंडित), निवासी ग्राम शंकरपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- मुरहू में सर्पदंश से किसान की मौत, गांव में मातमघटना का विवरण परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग 3:00 बजे प्रमोद पंडित अपने घर में चौकी पर सोए हुए थे। इसी दौरान करैत सांप ने उनके बाएं हाथ के अंगूठे में काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए पोड़ैयाहाट अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। काफी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उनकी ...