सांप के काटने से महिला जख्मी
गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव निवासी विश्वनाथ मेहता की पत्नी 48 वर्षीया ठाकुरी देवी सांप के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर में सो रही थी। उसी बीच घर के पटवार पर से सांप उसके ऊपर गिर कर काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना महीना के दाहिना पैर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से महिला घायल यह भी पढ़ें- सांप के काटने से महिला जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.