हरदोई, जून 9 -- शाहाबाद। टोंडरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर टूमुर्की निवासी 30 वर्षीय रुबीना पत्नी अलीम को घर में सफाई के दौरान सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत पर निगरानी रखी जा रही है। भीषण गर्मी के चलते सांपों के बिलों से बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सर्पदंश के मामलों में इजाफा हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...