गंगापार, अप्रैल 29 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।सेहरा गांव निवासी 22 वर्षीय ममता पत्नी गुड्डू लाल गोस्वामी को घर के पास काम करते समय सांप ने काट लिया। हालत खराब होने पर परिजन तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। इसी में काफी समय निकल गया और उनकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। जब हालत ज्यादा गंभीर हुई, तब परिजन उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बांका: सांप काटने से महिला की हालत गंभीर ममता अपने पीछे एक साल का बेटा आर्यन छोड़ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.