हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के नकुंडी गांव निवासी रामविलास 65 वर्ष शनिवार के शाम को खेत पर गेहूं मड़ाई करने के लिए गए थे। वहीं रामविलास को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...