श्रावस्ती, अप्रैल 26 -- इकौना। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के बिदुहनी गांव निवासी कृतिका (7) पुत्री श्रवण कुमार रविवार भोर सोकर उठी और चारपाई से उतर कर आंगन में जाने लगी। इस दौरान गेट के पास बैठे सांप ने उसके पैर में काट लिया। इस बालिका चिल्लाने लगी। मौके पर पहुंचे मां ने उसे सम्हाला। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों की ओर से आनन फानन में बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...