गढ़वा, जून 22 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी संतोष राम की पुत्री 9 वर्षीया शिवानी कुमारी सांप के डंसन से गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि वह अपने घर के पास खेल रही थी। उसी बीच सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के बायां पैर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...