भभुआ, जून 9 -- परिजन अस्पताल में ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने लेकर चले गए घी का वजन करने के दौरान तराजू के पसंगा के लिए मिट्टी लेने में काटा (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के डड़ियांव गांव में सांप के काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक 65 वर्षीय रामनगीना सिंह डड़ियांव गांव के निवासी थे। सलेमपुर गांव निवासी पूर्व वार्ड सदस्य उमेश पासवान ने बताया कि घी का वजन किया जा रहा था। तराजू का कांटा बराकर करने के लिए रामनगीना मिट्टी का रोड़ा उठा रहे थे। इसी दौरान मिट्टी के पास बने छिद्र में रहे सांप ने उनकी अंगुली को काट लिया, जिससे खून रिसने लगा। जब उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह लोग कहने लगे कि सांप या छुछुंदर ने काटा होगा। लेकिन, कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन उन्हें अस्पताल में इलाज कराने के...