चक्रधरपुर, जून 2 -- आनंदपुर। आनंदपुर प्रखंड के उडुदा गांव के ग्राम मुंडा उमेश चन्द्र सोय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही मानकी-मुंडा समाज सहित ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 23 मई को उमेश चन्द्र सोय को एक विषैले सांप ने काट लिया था। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए राउरकेला रेफर कर दिया। राउरकेला में इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया।उमेश चन्द्र सोय अपने गांव और क्षेत्र में एक सक्रिय एवं जिम्मेदार ग्राम मुंडा के रूप में पहचान रखते थे। वे सामाजिक कार्यों, ग्रामीण विकास तथा पारंपरिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूम...