सांप के काटने से गंभीर हुए बच्चे को इलाज के बाद मिली नई जिंदगी
इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- इटावा। यूपीयूएमएस सैफई के बालरोग विभाग में सर्पदंश से गंभीर रूप से पीड़ित दो वर्षीय बच्चे का सफल उपचार किया गया। समय पर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख के चलते बच्चे की स्थिति में अब काफी सुधार है। मैनपुरी निवासी दो साल के माधव को सर्पदंश के बाद गंभीर अवस्था में मैनपुरी से रेफर कर यूपीयूएमएस के आपातकालीन विभाग में लाया गया। प्रारंभिक परीक्षण के बाद बच्चे को तत्काल बालरोग विभाग में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जांच में करैत सर्प के दो बार काटने की जानकारी सामने आई।सर्पदंश के कारण बच्चे की स्थिति अत्यंत गंभीर थी तथा उसकी हृदय गति लगातार कम हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बालरोग विभाग के पीआईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा गया। उपचार के दौरान बच्चे को तत्काल 10 वायल एंटी-स्नेक वेनम दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.