सांप के काटने से किशोर की मौत
सिमडेगा, जून 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को दस वर्षीय किशोर अमन लोहरा की मौत सांप के काटने के कारण हो गई। बताया गया कि सोमवार की रात केरसई थाना क्षेत्र के टैसेर भंडारटोली गांव निवासी छोटू लोहरा का दस वर्षीय पुत्र जमीन पर सोया हुआ था। इसी क्रम में सांप उसे काट लिया। जिसके बाद परिजन उसका झाड़ फूंक करवाने लगे। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उसे मंगलवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया इसी बीच इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम की मौत -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.