सांप के काटने से किशोर की मौत, शोक
सिमडेगा, जून 7 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिंतुका पंचायत के टुड़यू ग्राम स्थित कुटमाकोना में सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश सिंह का पुत्र बिरसा सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार रात को सांप के काटने से बिरसा सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलने पर बिंतुका पंचायत की मुखिया प्रीति बुढ़ ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को सहयोग स्वरूप सूखा राशन उपलब्ध कराया तथा दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।- यह भी पढ़ें- सर्पदंश से एक बच्ची की मौत, कोहराम यह भी पढ़ें- सांप के काटने से युवक की हुई मौत
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.