सांप के काटने से किशोर अचेत, परिजन जिंदा सांप लेकर पहुंचे अस्पताल
गोपालगंज, मई 29 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शुक्रवार को बारिश के बाद विषैले सांप के डंसने से एक किशोर अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
सांप पकड़ा गया वहीं किशोर के भाई ने जिस सांप ने डंसा था, उसे पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया व मॉडल सदर अस्पताल तक साथ लेकर पहुंच गया। अस्पताल परिसर में जिंदा सांप को देखते ही मरीजों व उनके परिजनों के बीच अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि शेरपुर गांव निवासी शैलेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार घर के पास था, तभी अचानक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में अफरातफरी इसी दौरान शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.