सिमडेगा, अप्रैल 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बीरु कालो टोली निवासी कुंजबिहारी ठाकुर जहरीले सांप के काटने से पीड़ित हो गया। परिजनों ने उसे समय पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि कुंजबिहारी शुक्रवार की रात जमीन पर सोए हुए थे। इसी दौरान उसे एक जहरीले सांप ने डंश लिया।- यह भी पढ़ें- घर में घुसे करैत सांप को वनकर्मी ने किया रेस्क्यू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...