सिमडेगा, अगस्त 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ओड़गा ओपी क्षेत्र के बाड़ीवृंग में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि बाड़ीवृंग निवासी जयमसीह डांग जमीन पर सोया हुआ था। इसी दौरान एक सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...