सीवान, जून 22 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के नयागांव के एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत सांप के काटने से हो गई। मृत बच्चा स्थानीय निवासी बच्चा मांझी का 8 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। वह शनिवार को दोस्तों के साथ खेल रहा था तभी उसे सांप ने डंस लिया। अचेत अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने अज्ञात कीड़ा काटने की बात कह कर उसे सीवान रेफर कर दिया। सीवान जाने के दौरान उसकी मौत हसनपुर के पास हो गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को गांव पहुंचकर संत्वाना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...