शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- पुवायां। सुनारा खुर्द गांव के अंकित पांडेय के दो वर्षीय पुत्र को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर सभी ग्राम प्रधानों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। अंकित पांडे ने बताया सोमवार को सुबह उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कहीं से निकले एक सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए सीएचसी ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...