नई दिल्ली, जुलाई 22 -- बरसात के दिनों में खेतों, गांवों और कई शहरों में भी सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सांप का काटना मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है और ऐसे मामलों में तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना जरूरी होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर सांप काट ले तो इलाज का खर्च हेल्थ इंश्योरेंस देगा या नहीं। वहीं, अगर इस हादसे में किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो क्या परिवार को कोई मुआवजा मिल सकता है? अच्छी बात यह है कि अगर आपके पास एक्टिव हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है, तो ज्यादातर मामलों में इलाज का खर्च बीमा कंपनी उठाती है।सांप के काटने पर मिलेगा इलाज का खर्च? हेल्थ इंश्योरेंस के तहत अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, डॉक्टर की फीस, दवाइयों का खर्च, जरूरी जांच, एंटी-वेनम इंजेक्शन और जरूरत पड़ने पर आईसीयू का खर्च भी कवर हो सकता है...