लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- लखीमपुर। लगातार बरसात, बाढ़ के कारण सांपों के बिलों में पानी भर गया है इससे सांप बाहर निकल आए हैं। इससे सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं। सर्पदंश होने पर पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाएं। झाड़फूंग में समय न गंवाएं। समय पर इलाज से जान बच सकती है। सर्पदंश की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। यह भी कहा गया है कि सर्पदंश की घटना होने पर 108, 112 और 1070 पर फोन कर मदद ले सकते हैं। एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की है।

सर्पदंश की स्थिति में जरूरी निर्देश उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर घबराएं नहीं और झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं। सर्पदंश की स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना ही स...