गुड़गांव, मार्च 27 -- सोहना, संवाददाता। शहर के सांप की नंगली जाने वाले मार्ग किनारे बरसाती नाला टूट जाने से बना गड्ढा हादसों को न्यौता दे रहा है। उक्त गड्ढा पिछले तीन दिन से बना हुआ है। लेकिन लोक निर्माण विभाग से लेकर जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारी ठीक कराने की जिम्मेदारी नहीं ले रहे है। सांप की नंगली गांव को जाने वाला मार्ग पर बांध कॉलोनी के पास तीन दिन पहले बरसाती नाले के ऊपर सड़क धंस जाने से गहरा गड्ढा बन गया था। उक्त गड्ढा तीन से चार फीट वर्गाकार में लंबा-चौड़ा और करीब पांच फीट गहरा है। उक्त स्थान पर पूर्व में डाली गई कंक्रीट की फर्श में मौजूद सरिया नजर आ रहे है। उक्त मार्ग 24 घंटे चालू रहता है। आसपास लगती कॉलोनियों से लेकर सांप की नंगली गांव व धार्मिक स्थल पर लोगों का वाहनों में बैठकर जाना लगा रहता है। इस मार्ग से एक दिन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.