सांप का डर, QR कोड और वसूली का खेल; इंदौर में ठग ने दरगाह का 'बाबा' बन महिला को ऐसे बनाया शिकार
इंदौर, सितम्बर 8 -- मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के खजराना इलाके में साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ठगी के नए हथकंडे को उजागर कर दिया। शातिर ठग ने खुद को दरगाह का बाबा बताया और एक परिवार की कमजोरी तलाशने के बाद उसके छोटे बेटे की जिंदगी को निशाना बना लिया। फोन पर पहले परिवार में कितने बेटे हैं, यह पूछा और जैसे ही तीन बेटों की जानकारी मिली, ठग ने अपना असली खेल शुरू कर दिया। उसने महिला से कहा- "तुम्हारे छोटे बेटे को सांप काटने वाला है... उसकी जान खतरे में है।" बेटे की मौत का डर ऐसा बैठाया कि महिला उसकी बातों में फंसती चली गई। ठग ने दावा किया कि दरगाह में विशेष इंतजाम कर वह बेटे को इस अनहोनी से बचा सकता है। इसके लिए पैसे जमा करने होंगे और बाद में रकम वापस भी मिल जाएगी। यह भी पढ़ें- बेटे से कुकर्म और बेटी से दुष्कर्म;हैवान बने बाप ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.