सांप काटे तो झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाएं
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- सांप काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों के बजाय मरीज को बिना देरी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। इलाज में देरी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती है। यह जानकारी केजीएमयू फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की डॉ. शिऊली राठौर ने दी। वह मंगलवार को केजीएमयू फॉरेंसिक विभाग की तरफ से आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। यह भी पढ़ें- जहरीली चीज खाने पर खुद से उल्टी न कराएं, तुरंत अस्पताल ले जाएं सांप के काटने के बाद की प्राथमिकता डॉ. शिऊली राठौर ने कहा कि सांप के काटने के बाद मरीज को पैदल चलाने या बेवजह रूप से इधर-उधर ले जाने से बचना चाहिए। जख्म वाले हिस्से को भी ज्यादा हिलाने-डुलाने से बचाएं। समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से जहरीले सांप के काटने के मामलों में भी मरीज की जान बचाई जा सकती है।मरीज को शांत रखें सांप के काटने के बाद सबसे पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.