सांप काटने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत
जहानाबाद, अप्रैल 2 -- अरवल, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के खैरा बाजार गांव में बुधवार की रात सांप के काटने से 63 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक लाली चौधरी खैरा बाजार गांव के ही रहने वाले थे। इस संबंध में किंजर थाना अध्यक्ष सिमरन ने बताया कि लाली चौधरी बुधवार को घर से शौचालय जाने के लिए निकले थे। इसी क्रम में जहरीला सांप ने काट लिया। उसके बाद परिजनों ने इलाज पहले किंजर अस्पताल लाया जहां स्थिति खराब देखते हुए विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजन को सौंप दिया गया है। इस मामले में मृतक के परिजन से मिले आवेदन पर किंजर थाने में यूडी केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फोटो- 02 अप्रैल अरवल04 कैप्शन- अरवल पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.