जहानाबाद, अगस्त 17 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के कलेर थाना क्षेत्र के अगानूर गांव में सांप काटने से 30 वर्षीय भीम रजक की मौत हो गई। मृतक घर में सोया हुआ था। इसी दौरान रात में अचानक सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृत्यु की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: सर्पदंश से किसान की मौत मृतक की पहचान कलेर थाना क्षेत्र के अगानूर गांव निवासी भीम रजक, पिता जवाहर रजक के रूप में हुई है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मृतक कलेर थाना ...