सांप काटने से मासूम व छात्रा की मौत
बाराबंकी, जुलाई 19 -- बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से मासूम व छात्रा की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया गया। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर निवासी विनोद कुमार का दो वर्षीय पुत्र अयांश रविवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसको सांप ने काट लिया। परिजन आनन फानन में लेकर जैदपुर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। वहीं रामनगर थाना के चांदपुर निवासी दीपांशी (18) पुत्री अजय कुमार बीती शाम खेत से धान रोपाई कर लौट रही थी, जहां उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे तुरंत कजियापुर स्थित एक बैद्य के यहां दवा पिलाने ले गए मगर आराम न मिलने पर उसे जिला अस्पताल बाराबंकी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई आशुतोष ने बताया कि वह कक्षा 11 की छात्रा थी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.