साहिबगंज, जून 4 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार को प्रह्लाद मंडल के पुत्र पीयूष मंडल(11) घर से कुछ दूरी पर नहाने के लिए गया था। इसी दौरान तालाब में एक सांप ने काट लिया । वह मूर्छित हो गया। दूसरी ओर राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत गांव के दुलाल शेख के पुत्र इस्माइल शेख (14) घर से बाहर खेलने के लिए निकल रहा । दरवाजे के पास एक जहरीले सांप ने काट लिया। वह भी मूर्छित हो गया। दोनों मामलों में परिजनों ने बालक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया । डॉक्टर सादिक अंसारी ने इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...