सांप काटने से किशोर की हुई मौत
सिमडेगा, मई 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बानो प्रखंड के बिंतूका पंचायत के टूरियो गांव में जहरीले सांप के काटने से 12 वर्षीय किशोर जगदीश सिंह की इलाज के क्रम में मौत हो गई। बताया गया कि शनिवार की रात जगदीश सिंह जमीन पर सोया था। इसी क्रम में सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रविवार की सुबह इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक किशोर के पिता बिरसा सिंह ने बताया कि सांप काटने की जानकारी बेटा ने अपने पिता को रात में ही दी। इसके बाद पिता तुरंत उसे लेकर सीएचसी पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.