सांप काटने से किशोरी अचेत
गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत चेतना गांव निवासी संतोष कुमार गोंड की 17 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी सांप काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रिया अंधेरे घर में प्लेट लाने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान सांप ने उसके दाएं पैर पर काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से महिला घायल यह भी पढ़ें- सांप के काटने से महिला जख्मी यह भी पढ़ें- सांप के काटने से बच्ची की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.