सांप काटने से एक बच्ची की मौत, दूसरी बच्ची का चल रहा इलाज
साहिबगंज, जुलाई 9 -- पतना। रांगा थाना के छोटा रांगा गांव में एक ही परिवार के दो बच्चे को घर के अंदर में ही किसी जहरीला सांप ने डस लिया। घटना में दुर्गा मरांडी के पुत्री संजु मरांडी(14) की मौत इलाज ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई। दूसरी बेटी पिंकी मरांडी (10) गंभीर रूप से घायल है । फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार घटना बीते मंगलवार का बताया जा रहा है। सांप काटने की घटना से एक बच्ची की मृत्यु होने पर गांव में मातम पसरा है । परिजनों रो-रो कर बुरा हाल था। इसबीच सीएचसी प्रभारी डॉ समशुल हक ने ग्रामीणों से बारिश के मौसम में घर के आसपास जंगल झाड़ी को साफ रखने व जमीन पर सोने से बचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.