पूर्णिया, मई 22 -- रूपौली, एक संवाददाता। नगर पंचायत रूपौली के भिट्ठा टोला वार्ड संख्या-02 में सांप काटने से एक आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका मो. ग्यास की पुत्री निशा प्रवीण (8 वर्ष) थी और वह वर्ग दो की छात्रा थी। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को निशा प्रवीण प्राथमिक विद्यालय लहरौनी से पढ़ाई कर घर लौटी थी। शाम के समय घर के समीप ही उसे जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन पहले झाड़-फूंक कराने में जुट गए, लेकिन बच्ची की हालत लगातार बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल रेफरल अस्पताल रूपौली लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने बच्ची को बचाने का भरसक प्रयास किया। इलाज के दौरान करीब 40 डोज एंटीवेनम दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद बच्ची की मां...