सांप काटने के संदेह में गोद में मासूम को लेकर अस्पताल में भटकती रही महिला
महाराजगंज, जुलाई 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया। सांप काटने के संदेह में एक महिला अपने मासूम को गोद में लेकर अस्पताल में भटकती रही। इमरजेंसी से लेकर अन्य जगहों पर उसके बच्चे का इलाज करने वाला कोई नहीं मिला तो वह थक-हारकर एक निजी अस्पताल गई। वहां जब डॉक्टर ने सांप काटने के संदेह से इनकार कर दिया, जब महिला ने राहत की सांस ली। इसको लेकर शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। 41 सेकंड के इस वायरल वीडियो में महिला गोद में बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची तो अस्पताल में डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी दिख रही है। मौके पर ना ही कोई हेल्पलाइन नंबर व डॉक्टरों की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.