सांप काटने के बाद भी नहीं मिला इलाज, सड़क हादसे के घायल को भी लौटा दिया; रात में बंद पड़ा
कोडरमा, जून 2 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की भारी कमी और रात्रि में स्वास्थ्य सेवा की बदहाल स्थिति मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सरमांटांड़ निवासी कृष्णा राम को सांप ने कतर आया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जयनगर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल का मुख्य द्वार बंद मिला। पीड़ित का आरोप है कि वह काफी देर तक आवाज लगाता रहा, लेकिन कोई स्वास्थ्यकर्मी सामने नहीं आया। काफी देर बाद एक गार्ड बाहर निकला। कृष्णा राम ने जब बताया कि उसे सांप ने काट लिया है और तत्काल इलाज की जरूरत है, तो गार्ड ने कहा कि अस्पताल मे कोई डॉक्टर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.